फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल, चले अटूट लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव पूरे जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे। श्रद्धालुओं ने अरदास और आरती की। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। बाद में अटूट लंगर चला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महराज का प्रकाशोत्सव नगर के गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर सहित अतिथियों को सरोपा भेंट किया गया। कलगिदर सोसाइटी की ओर से गुरू के लंगर की सेवा प्रदान की गई। इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोगों, महिलाओं और बच्चों ने गुरु का आशीर्वाद लिया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दीवान सजाया गया। कीर्तन, कथा और व्याख्यान से गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। इस समागम में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने गुरु के चरणों में मत्था टेक कर गुरु का प्रसाद और लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार महेंद्र सिंह, हरचरन सिंह, जितेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, सागर सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें