फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल और डिप्टी सीएम विवि में आएंगे कल, तैयारियां अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राज्यपाल रामनाइक और सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश कुमार शर्मा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 22 दिसंबर को आयोजित दूसरे वर्षगांठ के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। जिसका प्रोटोकाल भी जिला प्रशासन के पास आ चुका है। राज्यपाल तथा डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड और मंच निर्माण की तैयारियां अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे तैयारी कार्यक्रम के मद्देनजर मजदूर लगाए गए थे। इस कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का दौरा तेज हो गया है। मंच से लेकर हेलीपैड तक सुरक्षा के मानकों की जानकारी लेने पहुंचे क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कुलपति से मिलकर पूरे कार्यक्रम के बाबत जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने सीओ नगर को बताया कि राज्यपाल और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का स्थापना दिवस में आगमन तय हो चुका है। वे करीब 12 बजे दिन में आएंगे। हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्हें एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड आफ आनर की सलामी दी जाएगी। इसके बाद कुलाधिपति और उपमुख्यमंत्री विवि परिसर में राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान से निर्मित भोजपुरी केंद्र भवन, हिस्ट्री म्यूजियम में किए गए मरम्मत कार्य एवं जीर्णोद्घार के उपरांत लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कुलाधिपति और डिप्टी सीएम का सभागार के मंच पर आगमन होगा। मंच के साथ हेलीपैड को सजाने संवारने का कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें