फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी पर किसानों ने कांग्रेस को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों की एक बैठक बुधवार की शाम कचहरी स्थित डाक बंगला परिसर में गुरुवार को हुई। बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी की घोषणा पर खुशी व्यक्त की गई। किसानों ने कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान किसानों की हित व कर्ज माफी की बात कर रही थी, लेकिन सरकार बनते ही उनके सुर बदल गए। देश के अमीर व पूंजीपतियों का कर्जा तो माफ कर दिया। लेकिन जब किसानों की कर्जमाफी की बात आई तो उसमें दर्जनों नियम बना दिया। जिससे आज तक प्रदेश के किसानों का पूर्ण रुप से कर्ज माफी नहीं हो सकी। किसान आज भी बैंक तहसील कृषि विभाग का चक्कर काट रहे हैं। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव के दौरान भाजपा को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर परशुराम ठाकुर, लाल बाबू सिंह, भूपेंद्र, राम मनोहर, सुरेंद्र वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें