फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन व्यवस्था के चलते जारी हो रहे त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के आईटीआई स्कूलों में संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी से नाराज आईटीआई प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि आईटीआई स्कूलों में आनलाइन व्यवस्था के चलते त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल जारी किए जा रहे हैं। जिसकी त्रुटियां दूर कराकर उसे वितरित कराया जाए।
विज्ञापन

प्रशिक्षु छात्रों ने सूबे के सीएम को भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि दो साल से आईटीआई स्कूलों में त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है। इसकी शिकायत जब लखनऊ स्थित कार्यालय में की गई तो बताया गया कि केंद्र सरकार हमें लिंक नहीं दे रहा है। अपूर्ण परीक्षाफल के चलते इस साल की शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति नहीं दी गई। रिजल्ट समय से घोषित नहीं किए जाने के चलते अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ रहा है। नाम, जन्मतिथि सहित विभिन्न प्रकार की त्रुटियों के चलते पिछले तीन साल से छात्र परेशान है। जिसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। स्कूल के संचालक आनलाइन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जो काफी हास्यास्पद है। छात्रों ने सूबे के मुख्यमंत्री से मांग किया है कि अगले सप्ताह तक सभी कमियों को तत्काल दूर कराया जाय। अन्यथा की स्थिति में वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर मनीष सैनी, अमित कुमार, सोनू गुप्ता, पंकज यादव, पंकज वर्मा, रोहित कुमार, करन कुमार गुप्ता, विमलेश कुमार, सोनू, धर्मेंद्र कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें