बलिया। रविवार से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल परिसर में ’स्वच्छता से सिद्धि तक’ कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी व जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने किया। यह पखवाड़ा एक से 15 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर मंत्री श्री तिवारी ने वहां उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराया। इसके बाद मंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने परिसर में ही झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही वहां मौजूद सभी से अपील की कि स्वयं के साथ अपने पास-पड़ोस को साफ-सुथरा रखें।
स्वच्छता पखवाड़ा से सिद्धि शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। जिसमें स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। साथ ही मंत्री उपेंद्र तिवारी संग प्रशासनिक अधिकारी सहित चिकित्सकों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिलाधिकारी भवानी सिंह, सीडीओ, बीएसए संतोष कुमार तथा सीएमओ डॉ. एसपी राय जिला अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। कहा कि मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से करवाऊंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करूंगा। इस अवसर पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीएमओ डॉ एसपी राय, बीएसए संतोष राय, डीपीओ विनीत सिंह आदि मौजूद थे।