बांसडीहरोड (बलिया)। क्षेत्र के दिउली गांव में बीते माह दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 37 लोगों नामजद एवं 30 अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद गांव में शांति सौहार्द के लिए पुलिस बल तैनात कर दी गई थी। रविवार को नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने दिउली गांव के मुक्तेश्वर वर्मा के दरवाजे पर पहुंचकर जन चौपाल लगाई। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपसी शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए अपना कर्त्तव्य का पालन करते रहें। कहा कि कोई भी व्यक्ति गांव के माहौल को खराब कर रहा है तो उसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए पीड़ित परिवार का भरपूर सहयोग करेगी। इस दौरान विधायक ने युवाओं को बढ़ते मोबाइल पर व्यस्त रहने पर कहा कि युवा चाहे तो मोबाइल के सहारे अपने भविष्य को भी संवार सकते हैं। इस दौरान विधायक ने गांव के वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। कहा कि सरकार की योजनाओं में किसी भी लाभार्थी को अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विधायक ने पूर्व प्रधानाचार्य शिव नारायण सिंह की तबियत खराब होने पर उन्हें स्वास्थ्य होने का भरोसा दिलाया। विधायक ने गांव के मुख्य मार्ग से रेलवे लाइन तक सड़क के बीच बने नाली की गुणवत्ता पर प्रसन्न नजर आए। इस मौके पर विनोद सिंह, चंद्रप्रकाश वर्मा, अनुभव, अभिषेक, रणजीत सिंह, बालजी सिंह, पंकज मिश्र, डिंपल सिंह, अवध नारायण तिवारी, अनूप वर्मा, अंजनी पांडेय, अंकित चौबे, राहुल, ढोलन तिवारी, गुडन सिंह, मोहन यादव, निशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।