सिकन्दरपुर। समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय डाक बंगले पर शनिवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। विकास कार्य अवरुद्ध है, वहीं सपा सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सिर्फ उद्घाटन किया जा रहा है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा सरकार डर गई है। सपा, बसपा गठबंधन से योगी और मोदी सरकार ने मान लिया है कि अब भाजपा सरकार का पतन तय है।
उन्होंने अस्पतालों में दवा नहीं है, सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बहुत खराब है। कहा कि अगर 15 दिन के अंदर स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में जेनेरिक दवाई लिखना बंद नहीं किया गया और दलालों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुक्ति नहीं कराया गया तो समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव करेगी। सिर्फ 1 साल में प्रदेश में 195 सांप्रदायिक दंगे हुए तथा 45 लोगों की जान गई है फिर भी झूठे मुख्यमंत्री कहते हैं कि पूरे प्रदेश में साल भर में एक भी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। इस मौके पर मदन राय, विवेक सिंह, भीष्म यादव, राजेन्द्र यादव, मुनि लाल यादव, शिव जी त्यागी, सत्य प्रकाश पांडेय, अनंत मिश्रा, सीपी यादव और विधानसभा सिकंदरपुर के सभी जोनल प्रभारी और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। संचालन वीर बहादुर वर्मा जी एवं अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रामजी यादव ने किया।