फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अफसरों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दो दिन पहले जिले में आए प्रभारी मंत्री की ओर से जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में किए गए मंथन के बाद अफसरों पर कार्रवाई होने की संभावना है। हालांकि इस बाबत कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो दिन पहले जिले में आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जहां उनके पेंच कसे वहीं कई मामलों में कार्रवाई का भी निर्देश दिया। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों के बाद प्रभारी मंत्री ने डाकबंगला में देर रात तक जनप्रतिनिधियों व गिने-चुने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अफसरों की कार्यशैली व भ्रष्टाचार के बाबत जानकारी ली। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों ने कई विभागों के अफसरों पर खुलेआम भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। इसमें विभिन्न तहसील, पूर्ति कार्यालय, थाने, विकास व शिक्षा विभाग के अफसर व कर्मचारी है। सूत्र बताते हैं कि प्रभारी मंत्री ने इनके खिलाफ कार्रवाई कराने का मन बना लिया है जिसमें कई तहसीलदार, एसडीएम, एसओ तथा कोतवाल, पूर्ति निरीक्षक, तहसील पूर्ति कार्यालय के लिपिक निलंबित हो सकते हैं। इसके अलावा कई के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें