फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सचिवों को निलंबित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने रविवार को सात ब्लॉकों के आठ ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने संबंधित विभागाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई कर अवगत कराने को भी कहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर सीडीओ ने रविवार को समीक्षा बैठक की। सात ब्लॉकों के आठ गांवों की प्रगति सबसे खराब मिली। सीडीओ की मानें तो इस बाबत कई इन सचिवों को निर्देश दिया गया लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। कई आवास छत स्तर तक बनने के बाद भी इन सचिवों की ओर से उसकी टैगिंग नहीं की गई, जिसके चलते लाभार्थियों को अगली किस्त नहीं दी जा सकी और निर्माण रुका हुआ है। सीडीओ ने इस लापरवाही में दुबहड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रकेश यादव, पंदह के ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार, मुरलीछपरा के ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह, बेलहरी के ग्राम विकास अधिकारी शशांक शेखर पांडेय, सीयर के ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार चौहान, नवानगर के ग्राम पंचायत अधिकारी शमशाद अहमद तथा नगरा के ग्राम विकास अधिकारी गुलाब चंद, हेमंत कुमार को निलंबित करने के लिए डीडीओ व डीपीआरओ को आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें