फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में पांच रिहायशी झोपड़ी सहित अन्य सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी(बलिया)। थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें पांच झोपड़ियों सहित मोटरसाइकिल, साइकिल व अन्य घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का आकलन किया। हल्दी थाना क्षेत्र के कठहीं ग्रामसभा अंतर्गत बबुआपुर गांव में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे बब्बन यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे पड़ोसी ददन यादव, दीपक यादव, कमलेश यादव, शिवसागर यादव की पांच रिहायशी तथा दीवार पर रखे छप्पर से आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ियों में रखा घर गृहस्थी का सामान, एक साइकिल भी जल गई। इस दौरान बबुआपुर स्थित अपने मौसी के गांव आए ओमप्रकाश यादव निवासी गौरनिया थाना खेजुरी की बाइक भी जल गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास के किसी तरह आग पर काबू पाया गया। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंचे, क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दिया। अगलगी की इस घटना में पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें