फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति चोरी का खुलासा न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के खोरीपाकड गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से अष्टधातु की चोरी हुयी मूर्ति अभी तक बरामद न होने से नाराज क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को मंदिर पर बैठक की। इस दौरान नाराजागी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ आंदोलन रणनीति बनायी । इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस करवायी न होने से क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है। मंदिर से पूरे क्षेत्र के लोगों की श्रद्धा जुड़ी है। अगर प्रशासन जल्द चोरी का खुलासा नही करेगा तो आंदोलन तय है। आगामी एक फरवरी को पूरे क्षेत्र की हजारों की संख्या में जुटेगी और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

राधमोहन राय ने कहा कि प्रशासन चोरों को बचाने में लगा है। अभी तक मूर्ति चोरी सम्बंधित एक भी संदिग्ध को पकड़ा नही गया है। अगर तय सीमा के अंदर चोरी का पर्दाफाश नही हुआ तो सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में श्रीनिवास राय, मंगलदेव राय, हरनारायण राय, वशिष्ठ राय, मनोज पाण्डेय , त्रिलोकी राय , अवध विहारी राय, नरेन्द्र राय , विनोद राय, सत्येन्द्र राय, माया शंकर राय, जयनारायण राय , सुदर्शन पाण्डेय , वशिष्ठ राय सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें