बैरिया। विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण संपन्न कराने के लिए शनिवार को बैरिया तहसील के सभागार में विकास खंड बैरिया, मुरली छपरा व आंशिक रेवती के बीएलओ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने समस्त बीएलओ को बेहतर कार्य करने का टिप्स देते हुए चेताया कि कार्य में लापरवाही व उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में एसडीएम ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन 26 दिसंबर को होगा। वहीं दावा आपत्ति दाखिल 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक होगा। ग्राम सभा व नगर पंचायत में 30 दिसंबर 25 जनवरी, 29 जनवरी को सूची पढ़ कर सुनाई जाएगी। राजनैतिक दलों के साथ बूथवार दावा व आपत्ति 31दिसंबर , 07 जनवरी, 21 जनवरी व 28 जनवरी को ली जाएगी। 26 दिसंबर व 31 जनवरी को बीएलओ द्वारा घर घर भ्रमण कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावा आपक्ति का निस्तारण 08 फरवरी को होगा। फोटोयुक्त मुद्रण 09 फरवरी से 19 फरवरी व नामावालियो का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को होगा। सारे कार्य निर्वाचन से संबंधित है। बैठक में तहसीलदार शशिकांत मणि, सेक्टर अफसर हेमंत मिश्र, अनिल कुमार, राकेश यादव, सुपरवाइजर राजेश ओझा, प्रेमशंकर पाठक, अरूण सिंह, श्रीकान्त सिंह, सुनिल सिंह, सुखदेव पांडेय, प्रवीण ओझा, मु. मुस्तफा, लक्ष्मण सिंह व शत्रुघ्न सिंह के अलावा दर्जनो बीएलओ मौजूद रहे।