फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले के मद्देनजर मॉडल रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त तीन टिकट काउंटर खोले जाएंगे। 50 अधिक कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। मेले में उमड़ने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलेंगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान मे भीड़ को मद्देनजर ट्रेनें भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि मेले के मद्देनजर स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों पर तैनाती के लिए लगभग 90 स्टाफ की मांग की गई है। बताया की मेले के दौरान स्टेशन पर आने वाली भीड़ के मद्देनजर स्टाफ की मांग की है। उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ददरी मेला व कार्तिक स्नान के मद्देनजर 20 सिपाही और चार दारोगा की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें