फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। फूलन सेना ने कोटवा जूनियर हाई स्कूल परिसर में रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर का पुतला फूंका और हरियाणा सरकार बर्खास्त करो के नारे भी लगाए। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के अध्यक्षता में बैठक कर सरकार पर राम रहीम प्रकरण को शह देने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिस देश मे बलात्कारी को हेलिकॉप्टर से जेल भेजा जाए उस देश की महिलाओं की सुरक्षा कहा संभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले लोग बेटी की इज्जत लूटने वालो के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
कहा कि जिस तरह राम रहीम प्रकरण में हरियाणा में हत्याएं, आगजनी की घटना हुई सरकार के शह देने से हुई है। फूलन सेना ने हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने, निषाद, बिन्द, राजभर,कहार, कुम्हार आदि 17 जातियों को अनुसूचित शामिल करने, खरवार, गोड़, शिल्पी जाति का एससीएसटी का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगा सागर निषाद, आफताब आलम, पन्नालाल निषाद, भोला जी, शिवपूजन निषाद, गौड़ीशंकर, धर्मनाथ, सुग्रीव, श्यामसुंदर आदि दर्जनों फूलन सेना के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें