फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिविनि कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षकों का धरना सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक रविवार को तदर्थ समिति के संयेाजक अक्षय कुमार राय की अध्यक्षता में टाउन इंटर कालेज में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशीय निर्देश और जनपदीय समस्याओं को लेकर सात सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। पूर्व जिला मंत्री डा. वीर बहादुर सिंह ने सदस्यता जमा करने और धरने को सफल बनाने की अपील की। समिति के सदस्य विष्णुदेव राय ने कहा कि लेखाधिकारी द्वारा वेतन भुगतान में अनावश्यक रुप से जो पत्रावलियां मांगी जा रही हैं। कहा कि धरना तब तक किया जाए जब तक समस्याओं का समाधान न हो जाए। राजेन्द्र राय ने संगठन की सदस्यता के लिए तहसील स्तर पर समिति बनाने और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सम्बद्ध लिपिकों को हटाने की मांग की। बैठक में केके पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, जयनारायण राय, शशिकुमार सिंह, श्रीराम सिंह, अवनीश उपाध्याय, भानुप्रताप सिंह आदि थे। संचालन डा. शिवकुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें