फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के एक माह बाद भी नहीं किया कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर पर तैनात छह चिकित्सकों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है , लेकिन करीब एक माह बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। तबादले के बाद अभी तक रिलीव नहीं किए जाने से विभागीय कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र पर संविदा पर तैनात दो महिला आयुष चिकित्सक , दो स्टाफ नर्स , एक लिपिक और सहायक शोध अधिकारी का विभिन्न स्थानों पर तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे स्थानों से नए कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। लेकिन केंद्र से स्थानांतरित चिकित्सक और कर्मियों को कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है। कार्यमुक्त न होने की दशा में स्थानांतरित होकर यहां आने वालों की तैनाती नहीं हो पा रही है। इस स्थिति के चलते स्वास्थ्य विभाग की कार्य पद्धति सवालों के घेरे में है। इस बाबत अधीक्षक डॉ जीपी चौधरी ने बताया कि स्थानांतरित चिकित्सक और कर्मचारियों को रिलीव करने की कार्यवाही चल रही है। शीघ्र ही उन्हें कार्यमुक्त कर नए कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें