फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम को भेजा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़(बलिया)। बैरिया तहसील के ग्राम सभा केहरपुर के पुरवा श्रीनगर के कटान पीड़ितों का जिनका मकान वर्ष 2016 में गंगा नदी में विलीन हो गया है, उनको गृह अनुदान के तौर पर मुआवजे के लिये तहसीलदार बैरिया मिश्री सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल को मांग पत्र भेजा, जिसमें पीड़ित परिवारों को मुवावजे देने के लिए एक करोड़ 93 लाख 53 हजार छ: सौ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन

बताते चले कि अबतक मुआवजे न मिलने को लेकर इंटक के जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह ने 12 जून को बैरिया तहसील का घेराव करने का चेतावनी दिया था। इसी क्रम में तहसील प्रशासन ने आनन फानन में जांचोपरांत सूची तैयार कर धनराशि की मांग की गई। ताकि धरना प्रदर्शन से बचा जा सके। इस संबंध मे इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि कटान पीड़ितों को मुवावजे देने के लिए तहसील प्रशासन ने मांग पत्र भेज दी है। इस लिए 12 जून का धरना स्थगित किया जाता है। इस बाबत तहसीलदार बैरिया मिश्री सिंह चौहान ने कहा कि पीड़ितों के मुवावजे के लिए मांग की गई है, जल्द गृह अनुदान उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें