बुलेट में लगे मोडीफाई साइलेंसर को खोलवाते यातायात प्रभारी अनवर अली।पुलिस विभाग
बलिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 1274 वाहनों का चालान किया गया, आठ वाहनों को सीज किया गया। 19,43,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना हेलमेट चलने वाले 793 वाहनों का चालान किया गया।
यातायात पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव ने बताया कि यातायात पुलिस एवं सभी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान में 39 वाहनों का चालान नंबर प्लेट पर जातिसूचक एवं आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में किया गया। ड्रंक एंड ड्राइव के तहत सात वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले नौ वाहनों, बिना हेलमेट चलने वाले 793 वाहनों तथा ट्रिपल राइडिंग करने वाले 109 वाहनों का चालान किया गया।
वहीं, बिना वैध अभिलेखों के संचालित आठ वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रभारी यातायात अनवर अली खान ने जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का विनिष्टीकरण कराते हुए कहा कि ऐसे उपकरणों का प्रयोग कानूनन दंडनीय है।