बलिया। जिले के 11 केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा से कुल 1043 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यानी करीब 78.35 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया।
प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 4832 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दिन में 11: 30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 10:30 बजे से परीक्षार्थियों को गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर प्रवेश दिया जाने लगा।
पूर्वाह्न 11:30 बजे से दिन में 1:30 बजे तक कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल तैनात रहा।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा की निगरानी की। जवाहर नवोदय विद्यालय सिहांचवर के प्रधानाचार्य एसके झा और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।