फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 95 साधन सहकारी समितियों पर पहुंची यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में यूरिया की कमी को दूर करने के लिए 2600 एमटी यूरिया की रैक जिले में आ गई है। शनिवार को 95 साधन सहकारी समितियों पर रैक पहुंचा दी जाएगी। सभी समितियों पर 500 बोरी यूरिया अप्लब्ध कराई गई है। प्रशासन ने एक और रैक यूरिया की मांग की है। गेहूं की फसल में यूरिया डालने को लेकर किसान साधन सहकारी समितियों पर लगातार चक्कर लगा रहे थे, लेकिन यूरिया न मिलने की वजह से वह लौट जा रहे थे। यूरिया की कमी पर डीएम ने एआर को नोटिस भी जारी किया था। शनिवार को फेफना जंक्शन पर रैक आते ही सीधे समितियों पर मांग के अनुसार ट्रकों से भेजी गई। एआर ब्रजेश पाठक ने बताया कि यूरिया की किल्लत नहीं है। रैक से सीधे समितियों पर भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें