फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसान की पत्नी के खाते में पहुंचे 75.96 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चौराहा स्थित एक जन सेवा केंद्र पर शनिवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक महिला के खाते में बैलेंस करीब 75.96 करोड़ रुपये दिखाई दिया।
विज्ञापन


सरवनपुर का डेरा निवासी मुसाफिर साहनी कृषि कार्य करते हैं। उनका बेटा विदेश में रहता है, जिसने खेती के खर्च के लिए सेंट्रल बैंक के खाते में 30 हजार रुपये भेजे थे। शनिवार को मुसाफिर साहनी अपनी पत्नी प्रेमशीला के साथ उनके नाम से संचालित खाते से 10 हजार रुपये निकालने के लिए जन सेवा केंद्र पहुंचे।

जन सेवा केंद्र संचालक विनय वर्मा ने आधार आधारित निकासी के माध्यम से 10 हजार रुपये का भुगतान किया। निकासी के बाद जब खाते का बैलेंस चेक किया गया तो 75.96 करोड़ रुपये दिखाई दिए। इतना बड़ा बैलेंस देखकर संचालक और खाताधारक दोनों हैरान रह गए। घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, इसे बैंकिंग या तकनीकी त्रुटि माना जा रहा है। इसकी पुष्टी संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। मुसाफिर साहनी ने बताया कि वह सोमवार को चितबड़ागांव स्थित सेंट्रल बैंक शाखा पहुंचकर खाते की जांच कराएंगे, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें