फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नए मिले 74 पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
नगर के टाउन हाल बापूभवन में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 72 लोग शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर लौट गए जबकि 74 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2829 हो गई है। इसमें पहले से भर्ती 2617 में से 1647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1156 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 26 लोगों की मौत की हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनाट से कुल 1431 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर के तहत पहले भेजे गए सैंपल में से शुक्रवार को कुल 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 28 लोग एंटीजन और दो लोग ट्रूनाट से जांच में पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को आरटीपीसीआर से 802 और एंटीजन से 604 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। ट्रूनाट से 25 लोगों की जांच की गई। जिले में अब तक कुल 42531 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें से 38120 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 2829 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 4411 लोगों के सैंपलिंग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए कुल 455 बेड क्षमता के चार एल-1 अस्पतालों की व्यवस्था की गई है। इसमें से बसंतपुर एल-1 की क्षमता 55 बेड की है और सभी बेड खाली हैं। सीएचसी फेफना की क्षमता 125 बेड है और सभी बेड खाली हैं। शांति हास्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर की क्षमता भी 125 बेड है और सभी बेड खाली हैं। शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय की क्षमता 150 बेड की है और यहां 52 मरीज भर्ती हैं तथा 98 बेड खाली हैं।
58.21 फीसदी है रिकवरी रेट
डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 58.21 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.91 प्रतिशत है। बताया कि इस समय जिले में एल-1 अस्पताल में 52 तथा होम आइसोलेशन में कुल 604 मरीज हैं। तीन मरीज जेल में आइसोलशन में हैं। 43 मरीज अन्य जनपदों में उपचाराधीन हैं। 270 मरीजों को होम आइसोलशन पूर्ण कर स्वस्थ होने का सर्टिफिकेट दिया जा चुका है। पोर्टल पर अपडेशन की प्रक्रिया में जिले के कुल 184 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 410 थी, जिसमें शुक्रवार को कुल 51 नए हॉट स्पॉट बढ़े हैं। अब जिले में कुल हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 453 हो गई है। इसमें सदर तहसील में 159, बैरिया में 38, बांसडीह में 61, सिकंदरपुर 67, रसड़ा 77 और बेल्थरारोड तहसील में कुल 52 कंटेनमेंट जोन हैं। डीएम ने बताया कि शुक्रवार को मिले मरीजों को स्वास्थ्य टीम होम क्वारंटीन, एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें