फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाल हुए लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय को शुक्रवार की दोपहर लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आवास से कोतवाल की सरकारी समेत दो पिस्टलों की चोरी के मामले में की गई है। इनके स्थान पर डीआईजी के पीआरओ विपिन कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय तीन मई को एक गाड़ी के नीलामी के मामले में बलिया कोर्ट गए थे। इस दौरान उन्होंने अपना सरकारी व निजी पिस्टल आवास पर ही छोड़ दिया था। जब वह वापस लौटे तो पाया कि उनके आवास के दरवाजे का ताला टूटा हुआ ह और दोनों पिस्टल नहीं है। यह देख वह अवाक रहे गए थे। जबकि एक राइफल तथा 40 हजार रुपया नकदी जस की तस पड़ी हुई है। पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तीन मई की रात में ही कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। इसके बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग के साथ ही उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। शुक्रवार को चुनाव के आयोग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सदर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, डीआईजी के पीआरओ विपिन कुमार सिंह को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई।
घटना में कोतवाली परिसर में तैनात किसी न किसी पुलिसकर्मी के हाथ होने का भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिना किसी पुलिसकर्मी के शामिल हुए यह वारदात होना असंभव है। हो सकता है किसी का कोतवाल से कोई द्वेष हो और वह इस प्रकार की घटना को किसी के साथ मिल कर अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें