फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, 30 परिवारों की 75 झोपड़ियां राख, पांच मवेशी जल मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर के टाड़ी में शुुक्रवार को आग लगने से 30 परिवारों की 75 रिहायशी झोपड़ियां व उसमें रखे घर गृहस्थी का सामान राख हो गया। अगलगी में चार भैंस, एक बछिया भी जल कर मर गईं। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गोपालनगर टाड़ी स्थित राजनाथ यादव की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया और बड़ी तबाही मचाई। इस आग में 30 परिवारों की 75 रिहायशी झोपड़ियां जल गईं जिसमें एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। अगलगी के चलते राजनाथ यादव के अलावा मंतोष यादव, स्वामी नाथ यादव, पप्पू यादव, मकरध्वज यादव, जनिया देवी, शिवजी यादव, लालजी यादव, शिवनारायण यादव समेत 30 परिवारों का आशियाना खाक हो गया और खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
अगलगी में राजनाथ यादव की तीन भैंस तथा मंतोष यादव की एक भैंस व एक बछिया जल कर मर गई। ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आग का विकराल रूप शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इसी बीच सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों में मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कोटेदार को अग्निपीड़ितों को तीन दिनों का राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चौकी इंचार्ज गोपालनगर योगेन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल गणेश वर्मा ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

गोपालनगर के अग्निपीड़ित राजनाथ यादव को लगातार दैवीय आपदा का सामना करना पड़ा है। उनके घर मुरारपट्टी गांव से एक मई को तिलक गया था जिसमें दोकटी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी उपरोहित पंडित बब्बन दुबे गए हुए थे। लेकिन बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बब्बन दुबे की मौत हो गई थी। तिलक कार्यक्रम को किसी दूसरे उपरोहित ने सम्पन्न कराया। इसके बाद शादी भी सम्पन्न हो गई, लेकिन शुक्रवार को दुल्हन लाने का दिन था और राजनाथ के परिवार के लोग दुल्हन लाने गए थे कि उनके यहां आग लग गई।
इब्राहिमाबाद में फायर स्टेशन का नहीं हो सका संचालन : बैरिया। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि इब्राहिमाबाद स्थित फायर सर्विस स्टेशन बनकर तैयार है, लेकिन इस फायर स्टेशन का संचालन शुरु नहीं हो सका है। यहां अब तक न तो बड़ा वाहन उपलब्ध कराया गया है और न ही चालक व अन्य कर्मियों की हीतैनाती की गई है। इसके चलते क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं पर काबू पाना मुकिश्ल हो रहा है।
अग्निपीड़ित 30 परिवारों को दिया गया तिरपाल : बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में हुई भीषण अगलगी और तबाही के बाद खुले आसमान के नीचे आए अग्निपीड़ित परिवारों को तहसील प्रशासन की ओर से शुक्रवार को तिरपाल मुहैया कराया गया। एसडीएम विपिन कुमार जैन के निर्देश पर कुल 30 परिवारों को एक-एक तिरपाल उपलब्ध कराया गया। हालांकि एसडीएम की ओर से तीन दिनों का खाद्यान्न अग्निपीड़ितों को देने का निर्देश पहले कोटेदार को दिया जा चुका है।

चूल्हे की चिंगारी से छह परिवारों की एक दर्जन झोपड़ी राख: बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी गांव के यादव बस्ती में गुरुवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से छह परिवारों के करीब एक दर्जन झोपड़ियां व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार राजा गांव खरौनी के सुरेंद्र यादव के परिवार चूल्हे पर भोजन बनाने के बाद आग बुझाना भूल गया। इसी बीच उनके झोपड़ी से ही आग की लपटें उठने लगी। अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के रामजीत, जीतन, राजदेव, यमुना व रामनरेश की दो-दो झोपड़ियां व गृहस्थी के सामान को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
उधर, बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध पतिस्थिति में आग लगने से एक पलानी में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पीड़ित राजदेव राम ने बताया कि उसकी पलानी में रखा नगदी तीन हजार रुपये सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें