फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने मंडी समिति का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
विज्ञापन

बलिया। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी समिति में ईवीएम, वीवीपैट, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी सचिव को सफाई की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मियों की टीम की ओर से अभियान चलवाकर सफाई का कार्य शुरू भी कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, लोनिवि व नगरपालिका के अधिकारियों के साथ पहुंचे सीडीओ ने मंडी परिसर के चारों तरफ भ्रमण कर व्यवस्था देखी। विधान सभावार स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के लिए चिह्नित जगहों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि ईवीएम व वीवीपैट का डेमो स्ट्रांग रूम में रख कर स्ट्रांग रूम में पर्याप्त जगह के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हो लें। एक मतगणना स्थल के टूटे शेड के संबंध में भी बात की। सीडीओ ने कहा कि अभी से सुदृढ़ व्यवस्था पर तैयारी जारी रखें। निरीक्षण के दौरान हमेशा की तरह इस बार भी साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली। इस पर सीडीओ ने मंडी सचिव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दो-चार दिन बाद कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। ऐसे में साफ-सफाई नहीं मिली तो कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया जाएगा। निरीक्षण के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें चुनाव संबंधी व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें