फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी से अधिक जांची गईं बोर्ड परीक्षा की कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन अब तेजी पकड़ चुका है। शुरुआत के दो दिन माध्यमिक शिक्षक संघ के एक गुट की ओर से मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के चलते मूल्यांकन प्रभावित हुआ लेकिन अब सभी चार केंद्रों पर तेजी से कापियां जांची जा रही हैं। सभी केंद्रों पर अब तक विभिन्न विषयों की कुल छह लाख 22 हजार 608 कापियों के सापेक्ष तीप लाख 67 हजार 784 कापियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल छह लाख 22 हजार 608 कापियां जांची जानी है और इसके लिए कुल 246 प्रधान परीक्षक व 2308 परीक्षक तैनात किए गए हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट व दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कापियां जांची जा रही हैं। राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की अब तक 66766 कापियां जांची गई हैं। इसके अलावा कुंवर सिंह इंटर कॉलेज पर इंटर की 96919, टाउन इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की एक लाख 15925 व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की एक लाख 8174 कापियां जांची जा चुकी हैं। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है और समय यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें