फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बच्चे हो या बड़े होली का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। जिले में होली की अच्छी खासी तैयारियां चल रही है। आलम यह है कि हर ओर होली का गीत सुनने को मिल रहा है। जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे नगर के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। रेडीमेड कपड़े और साड़ी की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। साथ ही रंग, गुलाल और पिचकारियों की खासी वैरायटी दुकानों पर उपलब्ध है। दुकानदारों ने दुकानों पर तरह-तरह की वैरायटी के रंग, गुलाल व चाइनीज व देशी पिचकारियों को सजाया है। आलम यह है कि बाजारों में रंगों व चाइनीज पिचकारियों की भरमार है जिसमें गुलाल, सेंटेड गुलाल, मखमल गुलाल, गोल्ड सिल्वर जैसे सूखे रंग भी उपलब्ध हैं। बाजार में बच्चों के लिए 20 रुपए से लेकर 600 रुपए तक की पिचकारी मिल रही है। हर कोई अपने बजट के हिसाब से खरीददारी कर रहे है। होलिका पूजन पर प्रयुक्त होने वाले रंग बिरंगी होली हार व बेर के साथ ही पिचकारी व रंगों की दुकानें जगह-जगह सज गई है। होली को लेकर खरीदार बाजारों में उमड़ने लगे है। जिसके चलते बाजारों में भारी भीड़ बनी हुई है। उल्लास के पर्व होली पर शहर के मुख्य बाजार से लेकर छोटे बाजारों में रंग गुलाल अबीर व पिचकारी आदि की दुकानें सजी है। होली की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी रौनक बनी हुई है। ग्रामीण अंचलों से भी लोग होली की खरीदारी करने के लिए नगर में उमड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें