फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से छात्रनेताओं का वार्ता विफल, अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। श्री सुदिष्टबाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी के प्रांगण में एमए हिंदी व समाज शास्त्र में प्रवेश लिए छात्रों की पढ़ाई के लिए चल रहे आमरण अनशन के तीसरे दिन उपजिलाधिकारी बैरिया लालबाबू दुबे ने अनशनरत छात्रों से वार्ता की। उपजिलाधिकारी ने छात्रों से कहा कि पूर्व में छात्र आंदोलन के समय जिलाधिकारी व मेरे अनुरोध पर कुलपति ने आपातकाल परीक्षा कमेटी बुलाकर छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके हक में निर्णय लिया। बताया कि प्रवेश से पहले केवल एनओसी मिला था, अनुमति नहीं, अब अगले सत्र के लिए कुलपति ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार आवेदन करने पर मान्यता दी जाएगी। हालांकि वार्ता विफल रहा।
विज्ञापन

उधर, डॉ. पुरेंद्र कुमार ने बताया कि मनजी वर्मा व अक्षय यादव की बीपी डाउन हो गया है, जबकि रवि सिंह की बीपी हाई हो है। डाक्टर ने एसडीएम बैरिया को रिपोर्ट देते हुए तीनों छात्रों को अस्पताल भेजने का सलाह दिया है। अनशन पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष पिंटू कुमार मौर्य, मनजी वर्मा, अमित शर्मा, आदर्श यादव, प्रवीण सिंह समेत सात छात्रनेताओं के समर्थन में दर्जनों छात्र व छात्राएं भी कूद गई हैं। छात्रनेताओं ने कहा कि एमए हिंदी व समाजशास्त्र विषयों के लिए मिली अनुमति का निरस्तीकरण वापस लिया जाय और वर्ष 2018-19 में ही प्रवेश लेकर छात्रों को शिक्षा दिया जाए। छात्रनेताओं ने मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अनीश तिवारी, पंकज तिवारी, लालबहादुर शास्त्री, अतुल चौबे, दुर्गविजय सिंह झलन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें