फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा का मंगलवार को सायंकाल नोडल अधिकारी संतोष राय ने निरीक्षण किया। यहां की सुविधाओं को और बेहतर बनाने को विभाग को लिखने का निर्देश दिया। निरीक्षण पर जनपद में आए नोडल अधिकारी साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचे। वहां अस्पताल पर तैनात सभी डॉक्टर कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद अस्पताल के सभी कमरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ अमित कुमार राय ने बताया कि आवास एवं पानी टँकी को ठीकेदार द्वारा हैंडओवर नहीं किया गया है। टँकी और आवास आधे अधूरे हैं। अस्पताल में पसरे अंधेरे को देखकर प्रकाश की व्यवस्था के बारे में पूछे, इस पर चिकित्साधीक्षक ने बताया कि जिले के लोग पहले काम करने वाले जनरेटर को ले गए और ऐसा जनरेटर भेज दिए जो काम नही करता है। अस्पताल के वायरिंग, पंखे निर्जन स्थान में होने के कारण नोच लिया गया है। वहीं अब तक बिजली की व्यवस्था भी अस्पताल पर नहीं की गई है। यही नहीं चहारदीवारी के अभाव में जंगले आदि तोड़ दिये गए हैं। निजी स्तर पर कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वही दिन में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है लेकिन रात में निर्जन स्थान होने के कारण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। इसपर नोडल अधिकारी ने अस्पताल की कमियों के बाबत शासन व विभाग को पत्र लिखने की बात कही। ग्रामीणों ने रात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चौकीदार और सफाई कर्मी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें