बलिया। अमर उजाला जैकपॉट धमाका के विजेताओं को मंगलवार को पुरस्कार वितरित किया गया। परमंदापुर की रहनेवाली नीलम को इंडक्शन चूल्हा मिला है। इसके अलावा अन्य विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के हाथों पुरस्कार लेकर विजेता काफी खुश हुए। इसके लिए उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया।
अमर उजाला कार्यालय में पुरस्कार वितरण करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि इस तरह की आकर्षक योजनाओं से पाठकों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने अमर उजाला के निष्पक्ष कवरेज की प्रशंसा की। कहा कि अमर उजाला ने भी काफी कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह समाचार पत्र पाठक पढ़ें और साथ में उपहार भी पाएं तो इससे बढ़िया क्या हो सकता है। एसपी ने सबसे पहले शहर के परमंदापुर की निवासिनी नीलम को इंडक्शन चूल्हा देते हुए बधाई दी। इसके बाद दिनेश तिवारी, रामबाबू सोनी व अंचला सिंह को सीलिंग फैन दिया। इसके अलावा बतौर सांत्वना पुरस्कार प्लेट सेट, लंच बॉक्स आदि पन्ना लाल गुप्ता, शंकर राम रावत, सुनील कुमार गुप्ता, हरिनाथ राम, रुपचंद राम, परशुराम प्रसाद, राजीव कुमार गुप्ता, गणेश चौरसिया, नदीम अहमद को मिला। पुरस्कार पाने के बाद पाठकों ने खुशियां व्यक्त की। जैकपॉट धमाका के विजेताओं की सूची जारी हो चुकी है, जो भी लकी ड्रा विजेता हैं, वह अपनी आईडी लेकर अमर उजाला कार्यालय बेहरी, बलिया में आकर उपहार प्राप्त कर सकते हैं।