फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता से बची प्रेमी युगल की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। जहर खाने के बाद अचेत पड़े क्षेत्र के एक गांव के युगल प्रेमियों की जान पुलिस की तत्परता से बच गई। फिलहाल दोनो खतरे से बाहर हैं तथा बलिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि घरवालों के विरोध के कारण दोनों ने जहर खा लिया था। सोमवार की रात क्षेत्र के प्रेमी युगल अपने घर से लापता हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग काफी देर तक उनकी खोजबीन करते रहे। किसी ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है। इस सूचना के बाद एसओ राकेश कुमार सिंह, एसआई नागेंद्र पांडेय ने कर्मियों के साथ प्रेमियों की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच एक भट्ठे के पास गेहूं के खेत में दोनों अचेत अव्यवस्था में पाए गए। पुलिस ने बिना देर किए प्रेमी युगल को बलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनो खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें