फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक सोनाडीह महोत्सव की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में 31 मार्च को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति के कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। संयोजक असलम राही ने बताया कि महोत्सव में सोनाडीह की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। इस दौरान सोनाडीह की मिट्टी में जन्मे उच्च पदस्थ अधिकारी, शिक्षाविद, कलाकारों के अलावा मेधावियों का जमावड़ा होगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह होंगे। कार्यक्रम में सेंट जेवियर्स स्कूल, ज्ञानदीप एकेडमी, ज्ञान कुंज एकेडमी, सेंट्रल पब्लिक एकेडमी समेत अन्य विद्यालयों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन

इनसेट=
महोत्सव में ये लोग होंगे शामिल
बेल्थरारोड। अलग-अलग क्षेत्रों के अनेक दिग्गजों के शिरकत करने की संभावना है। इन में राजस्व परिषद के सचिव किंजल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी संदीप जायसवाल, पूजा गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शिव प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक मोहम्मद मुस्तफा आजाद, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह, शिक्षाविद अशोक शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पासवान, अरविंद सिंह, फिल्म निर्माता आलोक कुमार, सिने जगत के एक्शन किंग यश कुमार, गायक गोपाल राय, बंटी वर्मा, बिरहा सम्राट सुरेंद्र यादव, देवानंद देव, जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली समेत अनेक लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें