दयाछपरा। क्षेत्र के हरषु ब्रह्म बाबा स्थान पर कीर्तन समापन के अवसर पर सांसद भरत सिंह ने शुक्रवार की शाम चार बजे उपस्थित होकर बाबा के प्रधान पूजा में भाग लिए। साथ ही बाल भोज में सम्मिलित हुए । उपस्थित जन समुदाय को बताया कि श्री हरषु ब्रह्म बाबा स्थान पर सांसद निधि से 15 लाख रुपए की लागत से एक रैन बसेरा, 4 लाख रुपये के लागत से एक आरओ प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। तत्काल ही दो सोलर पैनल लगा दिया जाएगा । ताकि बाबा के स्थान पर प्रकाश की व्यवस्था हो सके। सांसद भरत सिंह ने बताया कि बाबा के प्रति मेरी आस्था है। रमाकांत पांडेय, मनोज कुशवाहा, विजय तिवारी, मुनमुन पांडेय, अनिल पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।