फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ और कोतवाल पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने सभी मातहतों को निर्देश दिया है कि यदि संगीन मामलों का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो उन पर कार्रवाई तय है। नवागत पुलिस अधीक्षक के इस फरमान के बाद महकमे के आला अफसरों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि विगत दिनों जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की समीक्षा बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुछ संगीन मामलों का खुलासा नहीं होने पर पुलिस पर सवालिया निशान लगाया था। उनका कहना था कि वारदात होने के बाद पुलिस का रवैया निराशाजनक है। पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के घर पर भीषण चोरी की वारदात हुई, लेकिन उस मामले का भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इस पर नवागत पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी संगीन मामलों का पुलिस खुलासा करेगी। अपराधी जेल में होंगे। सूत्रों की माने तो समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने सीओ और कोतवाल को निर्देश देते हुए कहा है कि एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें