फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन चली चुनाव याचिका पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। उपजिलाधिकारी कोर्ट में रविवार को अवकाश होने के बाद भी स्पेशल कोर्ट बैठाकर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव द्वारा चुनाव याचिका की सुनवाई पूरे दिन की गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पूर ग्रामसभा निवासी लालसा देवी द्वारा उप जिलाधिकारी के कोर्ट में 12 ग चुनाव याचिका लालसा बनाम बबिता दाखिल किया गया था। लेकिन उसमें सुनवाई समय से नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद लालसा द्वारा उच्च न्यायालय में अवमानना दाखिल कर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए उच्च न्यायालय ने उपजिलाधिकारी को 3 माह के अंदर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। लेकिन किसी न किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने रविवार का दिन निर्धारित कर दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया। जिसमें पूरे दिन दोनों पक्षों से दर्जनों विद्वान अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सुबह 10 बजे सुनवाई शुरू हुई जो देर शाम तक चली। इस दौरान एक पक्ष से रमेश पांडे श्रीनिवास राय अशोक श्रीवास्तव उदय नारायण सिंह विजय शर्मा जबकि दूसरे पक्ष से भृगुनाथ सिंह आनंद कुमार ओझा शिव प्रताप सिंह विजय शंकर राय अधिवक्ता मौजूद रहे। वही सैकड़ों गांव के नागरिक भी सुनवाई के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें