फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन परंपरा को भूल जाए वह विद्या मंदिर नहीं: मस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। विद्या मंदिर हमारी सनातन धरोहर है, जो सनातन परंपरा को भूल जाए वह विद्या मंदिर नहीं हो सकता है। शिकागो में सनातन परंपरा पर संकट आया तो बड़े ही साहस से अपनी बुद्धिमतता का परिचय देते हुए स्वामी विवेकानंद जी ने संकट को दूर किया। उक्त बातें मनियर के छितौनी स्थिति पातो देवी मेमोरियल संस्थान द्वारा आयोजित नोजा कांवेंट स्कूल छितौनी मनियर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को शाम कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भदोही सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों जगह पारदर्शी सरकार है। मेधावियों को बिना किसी भेदभाव के सफलता हासिल करने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। विद्यालय के प्रबंधक व जिला मन्त्री भाजपा नेता रामजी सिंह ने अतिथियों सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ,पूर्व विधायक भगवान पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ,कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सहतवार नीरज सिंह गुड्डू एवं चेयरमैन भीम गुप्ता ,चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय युवा नेता गोपाल जी आदि को सम्मानित किया। विद्यालय के संस्थापक मिथिलेश कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रगट किया। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश जिद्दी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें