फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास, विकास कार्यों का खीचा खांका

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड मनियर के डवाकारा हाल में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में समस्त ब्लाक के कर्मचारी, प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम मनरेगा योजना तथा विकास कार्यों से संदर्भित योजना जैसे विषयों पर चर्चा की गई । इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शासन से 13वां वित्त आयोग की धनराशि पूर्व की भांति उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखें तथा गांव व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नाली खड़ंजा व सोलर लाइट लगाने की मांग की। जन प्रतिनिधियों की मांग पर एडीओ आईएसबी हरेराम पांडेय ने शासन से सभी मांगों को अवगत कराने का आश्वासन दिया तथा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में एक एक सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्रीनिवास मिश्र, सुरेंद्र पांडेय, पारसनाथ तिवारी, चंदन यादव, जगमोहन यादव, कन्हैया दुबे , राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, रामदेव राम, अवध यादव, नारद चौहान, केदार, सुनील ओझा, परमेश्वर यादव, सुनील तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें