फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन बंद नहीं हुई तो अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए जनपद में पालीथिन का खुलेआम प्रयोग हो रहा है। इससे नाराज समाजसेवी पंकज के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और नगर में संचालित पालीथिन की दूकानें तत्काल बंद कराने के साथ इसके प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि यदि इस पर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो इसे लेकर अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को दिए पत्र में उन्होंने जिक्र किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रदेश सरकार के ढीलेपन और जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते नगर के साथ पूरे जनपद पालीथिन की बेरोकटोक प्रयोग चल रहा है। बताया कि आदेश के अनुपालन इसी जनपद में एक भी वक्त ऐसा भी आया था जब रातोरात लोग पालीथिन मार्केट से गायब हो गया था। लेकिन एक बार फिर जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से इसका धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। कहा कि ऐसा होने पर हम कभी स्वच्छ भारत के सपना को साकार नहीं हो सकेगा। अजीत यादव, चंद्रभूषण पांडेय, कुंवर जी, बब्लू राय, अभिषेक राय, राहुल राय, समीर पांडेय आदि रहे, सुधीर यादव, भीम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें