फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के लिए व्यापारियों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जीएसटी जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को शहर के अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों को जीएसटी के विभिन्न पहलुओं/आयामों के सम्बन्ध में बताया गया। सेमिनार में जीएसटी में शामिल माल एवं सेवा कर के नवीन क्षेत्रों के व्यापारी यथा चीनी, कपड़ा, साइकिल व साइकिल पार्ट्स आदि से जु़ड़े व्यापारियों को पंजीयन के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पंजीयन से होने वाले लाभ आदि को बताया गया। मौके पर पांच व्यापारियों द्वारा नए पंजीयन हेतु ऑनलाइन प्रार्थना पत्र जीएसटी पोर्टल पर अपलोड कराया गया।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित व्यापारियों द्वारा स्टाक पर आईटीसी, करों की दर, समाधान योजना, आदि से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्नों का उपस्थित अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। व्यापारियों को यह भी अवगत कराया गया कि वाणिज्य कर कार्यालय में व्यापारियों को जीएसटी के रजिस्ट्रेशन अथवा माइग्रेशन की प्रक्रिया में आने वाली किसी भी समस्याओं के समाधान हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है, जिसका समय प्रात: 10 बजे से सायं 05 बजे तक है।

बैठक में उपायुक्त केके श्रीवास्तव सहायक आयुक्त, आनन्द कुमार राय, जयन्त कुमार सिंह, विवेक कुमार, महमूद अंसारी एवं वाणिज्य कर कर्मी सहित अधिवक्तागण संजय गुप्ता, अजय शंकर गुप्ता, उमेश प्रताप एवं अभिषेक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें