फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में गेहूं खराब होने का खतरा, विभाग का दावा सबकुछ दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में गेहूं खरीद पूरी हो चुकी है लेकिन गोदामों में रखरखाव के इंतजाम ठीक न होने के कारण बरसात में खराब होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि विभाग का दावा है कि गोदामों पर माकूल इंतजाम हैं और गेहूं भीगने या खराब होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में एक अप्रैल से 30 जून तक गेहूं खरीद की गई। जिले के लिए खरीद का लक्ष्य 13 लाख 31 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया था, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। जिला विपणन अधिकारी की मानें तो लक्ष्य के सापेक्ष कुल 38 फीसदी यानि पांच लाख 19 हजार 300 क्विंटल ही खरीद हो सकी। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में तो खरीद की गति काफी धीमी रही लेकिन ज्यों-ज्यों किसानों की फसल तैयार होने लगी खरीद में तेजी आ गई। गेहूं खरीद के लिए जिले में कुल 60 गेहूं क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया था। इसमें सबसे अधिक पीसीएफ के 36 केंद्र थे। इसके अलावा मार्केटिंग के 15, एग्रो के पांच और एनसीसीएफ व एफसीआई के दो-दो क्रय केंद्र गए थे। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि मार्केटिंग के सभी क्रय केंद्र गोदाम पर ही निर्धारित किए गए थे कुल हुई खरीद का 70 फीसदी इन क्रय केंद्रों पर की गई थी। उन्होंने बताया कि गेहूं भंडारण के लिए जिले में कोई खास समस्या नहीं रही हालांकि भंडारण को लेकर प्राइवेट गोदाम भी किराए पर लेने की तैयारी थी लेकिन ऐसी नौबत नहीं आई। बताया कि जिले में सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन के गोदामों में कुल एक लाख क्विंटल अनाज रखने की क्षमता थी। इसके अलावा एफसीआई व एग्रो के पास भी गोदाम उपलब्ध थे जहां गेहूं का भंडारण किया गया है। इसके अलावा सहकारी खाली पड़े गोदामों में गेहूं को रखवाया गया है। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि अब तक जिले में दो महीने की सार्वजनिक वितरण की निकासी भी हो चुकी है जिससे गेहूं भंडारण का बोझ हल्का हो चुका है। जिले में पर्याप्त गेहूं होने के कारण सार्वजनिक वितरण के लिए गेहूं को मंगाना नहीं पड़ा।
जिले में गेहूं के भंडारण को लेकर शुरुआत में जरूर परेशानी आई लेकिन सेंट्रल वेयर हाउस के अलावा सभी सरकारी गोदामों में गेहूं को सुरक्षित रखवा दिया गया। हर महीने पीडीएस में खपत होने के कारण भी राहत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र कुमार तिवारी, जिला विपणन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें