बलिया। जनता के किसी भी कार्य के लिए सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि अगर चरित्र प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शस्त्र नवीनीकरण, मोबाइल गुमशुदगी, अभियोग पंजीकृत करने आदि के नाम पर कोई भी व्यक्ति सुविधा शुल्क मांगता है तो व्हाट्सएप नंबर 9454400255 या 9454403011 पर मांगने वाले का नाम, फोटो व वाइस रिकार्ड/वीडियो बनाकर भेजा सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि थानों के कार्यालयों में नियुक्त हेड कांस्टेबल प्रोफेसर, मुख्य आरक्षी, आरक्षी की बैठक के दौरान कहीं। एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले सभी फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। किसी भी प्रकार के चरित्र प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शस्त्र नवीनीकरण, मोबाइल गुमशुदगी, अभियोग पंजीकृत करने के लिए अवैध धन की मांग न करें। अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं को जिम्मेदार होंगे।