हल्दी। उप डाकघर सोनवानी के पोस्टमैन द्वारा क्षेत्रीय लोगों से जबरिया जीवन बीमा कराने का नायाब तरीका निकाला गया है। यदि आपको पैनकार्ड, आधारकार्ड एवं कालिंग लेटर आदि प्राप्त करना है तो आपको जीवन बीमा कराना होगा। अन्यथा की स्थिति में लौट दिया जाएगा या फाड़कर फेंक दिया जाएगा। यह आरोप आतीश उपाध्याय, अभिनंदन उपाध्याय, रामकुमार उपाध्याय, नंदजी राम, ट्विंकल, अखिलेश, संतोष, सुनील आदि ने प्रधान डाकघर के अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगाया है। उनका आरोप है कि पोस्टमैन हम लोगों का पैनकार्ड, आधारकार्ड व कालिंग लेटर जानबूझकर वापिस कर देते है या फाड़कर फेंक देते हैं। यहीं नहीं वह डाक कब खोलते हैं और कब बंद करते हैं। उनके मर्जी पर है। क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पोस्टमैन का स्थानांतरण करने की मांग की है। इस बाबत पोस्टमैन रामबिलास सिंह ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। जानबूझकर मुझे फंसाने की साजिश की जा रही हैं।