बलिया। नगर के चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल प्रांगण में डा. अवध बिहारी तिवारी मेमोरियल समर कैंप के तहत गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 42 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में पंकज साहनी, रंजीत यादव, विनोद कुमार की टीम अव्वल रही। जबकि साक्षी शर्मा, मुस्कान सिंह, खुशी राय की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि आदित्य कुमार, मोनू कुमार, शिवम त्रिपाठी, अब्बू जैद सिद्दकी, तथा रीतू की संयुक्त टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी रुचि के कला को निखारने के एक बेहतर अवसर मिलता है। जिससे वे अपने मन-माफिक कलाओं में और परिश्रम करते हुए बडे़-बडे़ प्रतियोगिताओं में भी अपना स्थान बना लेते है। कहा कि यह समर कैंप प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देकर छात्र-छात्राओं में कौशल सुधार कर रहा है। इस मौके पर रामजी त्रिपाठी, मीरा, किरन, सपना, प्रीति, राखी मिश्रा, संगम त्रिपाठी, अतुल कुमार पांडेय, अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।