फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर खाते से निकाले लिए 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर स्थित एसबीआई शाखा के एक खाताधारक के खाते से अलग-अलग तिथियों में सात बार में कुल 70 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। धोखाधड़ी के शिकार हुए खाताधारक को इसकी जानकारी तब हुई जब उसने बुधवार को बैंक में पासबुक को प्रिंट कराया। खाताधारक ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नं 14 निवासी राजेंद्र पांडेय का खाता नगर स्थित स्टेट बैंक में है। उनके खाते में कुल 70400 रुपये बैलेंस था। वे बाहर रह रहे पुत्र द्वारा पैसा भेजे जाने की जानकार करने तथा पासबुक पर लेनदेन का विवरण प्रिंट कराने जब सोमवार को बैंक में गए तो पता चला कि उनके खाता में मात्र 400 रुपये का बैलेंस है। यह सुनने के बाद राजेंद्र पांडेय परेशान हो गए। बैंक द्वारा यह बताया गया कि अंगूठा लगाकर 9, 10, 11, 12, 13 मार्च तथा 2 एवं 3 अप्रैल 2021 की तिथियों में 10-10 हजार रुपये कुल 70 हजार रुपये की निकासी की गई है। राजेंद्र पांडेय ने बताया कि वे हस्ताक्षर करके हमेशा पैसे की निकासी किया करते हैं। आज तक अंगूठा लगाकर कभी निकासी नहीं की है। राजेंद्र ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। इस बाबत शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि इस तरह की क्राइम का पता यहां से लग पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें