फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पकड़े 7 परीक्षार्थी

विज्ञापन
जेएनसीयू में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।विवि
विज्ञापन
बलिया। बीएड की सम सेमेस्टर परीक्षा में बजरंग पीजी कॉलेज, सिकंदरपुर से सात और मथुरा पीजी कॉलेज, रसड़ा से दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीएड की सम सेमेस्टर परीक्षा की निगरानी कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता और कुलसचिव-परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल कर रहे हैं। प्रोफेसर सानंद सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा-केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम एक ने बजरंग पीजी कॉलेज, सिकंदरपुर से सात परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। सचल दल के प्रभारी डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह तथा डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. संजीव कुमार मिश्र, डॉ. सौम्या तिवारी परीक्षार्थियों की तलाशी ली। केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा संचालन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी एवं बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सचल दल की दूसरी टीम ने भी मथुरा पीजी कॉलेज, रसड़ा से दो परीक्षार्थियों को अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इस दल के प्रभारी डॉ. प्रवीणनाथ यादव एवं सदस्य में डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. आकाश मौर्य, डॉ. स्मिता हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि नकल मुक्त परीक्षा कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें