फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 नए मिले कोरोना मरीज, संख्या हुई 487

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में 24 घंटे में आई रिपोर्ट में 69 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 487 हो गई है। जिले में अब तक कुल 418 पॉजिटिव केस थे।
विज्ञापन

कुल 279 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 206 हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। इस प्रकार दूसरे जिले में रह रहे जिले के संक्रमित मिले लोगों को लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 523 हो गई हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया। जिस प्रकार से शहर में कोरोना शहर में अपना पाव पसार रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरते रहे हैं। आज नए मिले सभी मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें