फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

651 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्तर. पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्राथमिक शिक्षक के रूप में चयनित प्रदेश के 31,277 में शामिल बलिया के 651 अभ्यर्थियों को बहुउद्देशीय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पांच सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान देकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, विधायक धनन्जय कन्नौजिया व संजय यादव संग अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र का वितरण किया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त सहायक अध्यापकों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।
विज्ञापन

शुरूआत में विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में विधायक संजय यादव ने पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान वहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच नवनियुक्त अध्यापकों के साथ लाइव बातचीत भी की। मुख्यमंत्री से वार्ता कर नवनियुक्त सहायक अध्यापक प्रियंबदा सिंह, शिक्षामित्र इन्द्रजीत सिंह, मेनका सिंह, अभिनव गुप्ता व मुकेश साहनी की खुशी और दुगनी हो गयी। उधर, इस लाइव बातचीत को बहुउद्देशीय सभागार में मौजूद सभी अध्यापक भी देख रहे थथे। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने विधायक संजय यादव से भी जिले की पठन-पाठन की व्यवस्था के सम्बंध में फीडबैक लेते हुए जरूरी सुझाव लिए। विधायक ने भी नवनियुक्त अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने जैसा पुनीत कार्य करने का अवसर भी मिला है। पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य कर इस अवसर को भुनाएं। बहुउद्देशीह सभागार में पहला नियुक्ति पत्र गंगासागर पांडेय को मिला, जिन्हें विधायक धनंजय कन्नौजिया व वित्त एवं लेखाधिकारी अमित राय ने प्रदान किया। वहीं, दिनेश यादव को विधायक संजय यादव व बीएसए शिवनारायण सिंह ने, सुजाता पांडेय को राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर व सीडीओ विपिन कुमार जैन ने दिया। नवनियुक्त अध्यापक हरिकेश यादव को सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व डीआईओएस भाष्कर मिश्र तथा रामविलास यादव को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर
कन्हैया सिंह, शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, बीईओ नरेंद्र सोनकर, सुनील पटेल, निर्भय नारायण सिंह, एके राय, प्रभात श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, हेमंत कुमार मिश्र व वंशीधर श्रीवास्तव, डीसी नुरूल हुदा, आनंद प्रकाश मिश्र, प्रवीण यादव, सत्येन्द्र राय व अजीत पाठक, आशुतोष तोमर व संतोष चन्द्र तिवारी, अजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, सतीश मेहता, अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अब्दुल अव्वल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें