फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंप दलित उत्पीड़न रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अखिलेश कन्नौजिया ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी संत कुमार को सौंपा। ज्ञापन में अनुसूचित जाति उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई। साथ ही दलित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेते हुए उन्हें शीघ्र रिहा करने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख है कि अनुसूचित जाति के लोगों की आवाज उठाने वालों को फर्जी मुकदमा में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि योगी सरकार दलित विरोधी मानसिकता के तहत कार्य कर रही है। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे वापस लेते हुए उन्हें अविलंब रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें