फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोजगार मेले में 643 युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर

विज्ञापन
बांसडीह में आयोजित रोजगार मेला में आफर लेटर प्राप्त करने वाले युवाओं के साथ अति​थिगण। सूचना विभ
विज्ञापन
बांसडीह। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांसडीह में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 643 युवाओं को नौकरी का अवसर मिला। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे करीब दो हजार अभ्यर्थियों में से निजी क्षेत्र की 26 कंपनियों ने साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद योग्य युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद सिंह ने बताया कि मेले में अदानी सोलर, फ्लिपकार्ट, अतुल ऑटोमोबाइल, उत्कर्ष बैंक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, केल्विन पाइप, विशाल बियरिंग, एमआरएफ टायर्स और सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिक समेत 26 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर लेटर दिए गए।
युवाओं को कौशल विकास के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। रोजगार मेले के सफल आयोजन में सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. विनोद सिंह और खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा सहित सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन रोहित पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें