फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में एक दर्जन झोपड़ियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में रविवार की दोपहर एक मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते गांव के छह लोगों के करीब एक दर्जन मड़हे व दैनिक उपयोग के सामान जल गए। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी रामायण गोंड के मड़हे में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते कि आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और गांव के ही शिवदयाल गोंड, लखन बिंद, चन्ना दयाल गोंड, रामदयाल गोंड, कैलाश गोंड के करीब एक दर्जन मड़हे व उसमें रखे दैनिक उपयोग की सामग्री जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना के दो घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें